आगर: बड़ौद पुलिस ने एक करोड़ से अधिक का गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार, एसपी ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा
बड़ौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 253 किलो गांजा बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्तशुदा मशरुका की कुल कीमत करीब ₹1.72 करोड़ आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि आगर रोड खजूरी जोड़ पर ट्रक RJ-17 GA-5222 से 50 पैकेट व एक थैली में भरा गांजा मिला।