बरहरुवा: बरहरवा के विभिन्न गाँवों में स्वास्थ्य बीमा जन जागरूकता अभियान का सफल आयोजन
बरहरवा प्रखंड के सभी ग्राम संगठनों में सखी मंडल की दीदियों की सक्रिय उपस्थिति में मंगलवार को व्यापक बीमा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक लोगों को बीमा योजनाओं से जोड़ना था।