टिमरनी: टिमरनी क्षेत्र में जनसुनवाई, विभिन्न मामलों के आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
Timarni, Harda | Apr 7, 2026 टिमरनी निवासी अशोक कुमार बिल्लौरे ने ग्राम पिपल्यामाफी स्थित अपनी भूमि के नक्शे में सुधार कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर संबंधित अधिकारी को मामले का समाधान करने के निर्देश दिए गए। वहीं ग्राम भोनखेड़ी के किसानों ने सिंचाई सुविधा के लिए वाटर कोर्स निर्माण की मांग की।