डिंडौरी: शाहपुर थाना परिसर से सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली
डिंडौरी जिले के शाहपुर थाना परिसर से थाना प्रभारी केवल सिंह परते के नेतृत्व में सेफ क्लिक 2.0 अभियान को लेकर मंगलवार सुबह 10:00 बजे ग्रामीण युवा विद्यार्थियों ने साइबर जागरूकता रैली निकाली और नगर में भ्रमण करते हुए साइबर अपराध एवं बचाव हेल्पलाइन 1930 को लेकर जानकारी देते हुए जागरूक किया। रैली के दौरान ग्रामिण युवाओं और विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया