रायबरेली: पुलिस लाइन चौराहे पर लोडर चालक से आधा दर्जन दबंगों ने की मारपीट, पुलिस में की गई शिकायत
Raebareli, Raebareli | Jul 10, 2026
9 जुलाई बृहस्पतिवार की रात्रि 10 बजे के आसपास शहर कोतवाली थाना क्षेत्र मे एक लोडर चालक को लालगंज जाने की बात को मना करना भारी पड़ गया। आधा दर्जन से अधिक खड़े हुए दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के द्वारा 112 पुलिस को शिकायत की गई, मौके पर पुलिस नहीं पहुंची लेडिस के द्वारा थाने में शिकायत की गई है। दबंगो पर कार्यवाही करने की मांग की गई।