गोहद: मालनपुर में जय जय कारों के साथ जैन समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, प्रसादी भंडारे के साथ हुआ समापन
Gohad, Bhind | Sep 29, 2026 जैन धर्म के पावन महापर्व दशलक्षण पर्व उपरांत मंगलवार को 6 बजे मालनपुर कस्बे में जैन समाज द्वारा बड़ी ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग इस शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ दिगंबर जैन मंदिर से हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए एस.आर. एफ चौराहे तक ग