उधवा: उत्तर प्रदेश पुलिस ने पश्चिमी उधवा पंचायत में छापेमारी कर युवती को बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना की पुलिस ने राधानगर पुलिस की सहयोग से थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा पंचायत के बकाई टोला गांव में छापेमारी कर एक युवती को सकुशल बरामद किया है। जबकि पुलिस ने आरोपी युवक शाहिद शेख उर्फ वाहिद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी एवं युवती को महाराजगंज थाना की पुलिस अपने साथ उत्तर प्रदेश ले गई है।