धनोरा: रजरवाड़ा में कलेक्टर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया
Dhanora, Seoni | Apr 18, 2026 जिले के सुदूर जनजातीय अंचल में शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है या नहीं—इसकी जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर नेहा मीना लखनादौन विधानसभा के दूरस्थ ग्राम रजरवाड़ा पहुँचीं। यहाँ उन्होंने चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन, सेवाओं की उपलब्धता तथा स्थानीय समस्याओं पर खुलकर फीडबैक लिया।