बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष फिर से चुन लिया गया है। राजद के 29वें स्थापना दिवस समारोह पर बापू सभागार में लालू प्रसाद यादव की ताजपोशी हुई। पटना राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसकी औपचारिक घोषणा हुई।