आरोन: कलेक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई, 305 लोगों ने कलेक्ट्रेट में दिए शिकायती आवेदन
गुना कलेक्ट्रेट में कलेक्टर केके कन्याल ने 2 जून को जिला स्तरीय जनसुनवाई की। जिले के आरोन राघोगढ़ मकसूदनगढ़ चाचौड़ा बीनागंज कुंभराज बमोरी गुना से पहुंचे 305 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए। जनसुनवाई में लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य नेत्र एचआईवी जांच, आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड और कानूनी सलाह की सुविधा मिली।