बिलासपुर: थाना केमरी क्षेत्र से भरण पोषण और मारपीट मामले में पुलिस ने दो वारण्टी आरोपियों को किया गिरफ्तार
अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र के आदेश के क्रम में रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश में एनबीडब्ल्यू व वांछित आरोपियो की गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत रविवार को दोपहर एक बजे थाना केमरी क्षेत्र से भरण पोषण और मारपीट मामले में दो वारण्टी आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।