"बदायूं के बिसौली में जो तस्वीर सामने आई है, वह भाजपा सरकार के तथाकथित 'सुशासन' की हकीकत बयां करने के लिए काफी है। जांच के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अंकुर पाराशरी और क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के बीच कथित विवाद हुआ। ग्राम पंचायत अधिकारी ने अभद्रता और गाली-गलौज के आरोप लगाए, जिसके विरोध में पंचायत अधिकारी और कर्मचारी धरने पर बैठ गए।"
"यूपी सरकार बताइए, जब अधिकारी और कर्मचारी ही एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दें, तो आम जनता अपने काम के लिए किसके पास जाए? यह प्रशासनिक अनुशासन नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था के बिखरने का संकेत है।"
"एक तरफ सरकार 'सुशासन' का ढोल पीट रही है, दूसरी तरफ ज़मीन पर अधिकारी और कर्मचारी आमने-सामने हैं। लगता है सरकार का नियंत्रण अब प्रशासन पर नहीं, सिर्फ़ विज्ञापनों पर बचा है।"
"हम निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। लेकिन मुख्यमंत्री जी को यह भी बताना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में सरकार चल रही है या पूरा सिस्टम भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है?"
— Socialist Sonu Yadav
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Shivpal Singh Yadav Aditya Yadav Samajwadi Privar Government of UP