हज़ारीबाग: ज़िला परिवहन कार्यालय ने आदर्श +2 उच्च विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया
हज़ारीबाग़ जिला परिवहन कार्यालय सड़क सुरक्षा कोषांग द्वारा आदर्श +2 उच्च विद्यालय हजारीबाग में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करवाया गया।जिसमें एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने एक ही स्थान पर एक साथ सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ ली। इसमें आदर्श +2 हिंदू उच्च विद्यालय के विद्यार्थीयों सहित आनंदा कॉलेज,श्री कृष्णा आरक्षी बाल उच्च विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए।