हज़ारीबाग: झील स्थित प्रेस क्लब हज़ारीबाग़ में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
झील रोड स्थित प्रेस क्लब हजारीबाग परिसर में प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी। संविधान को देश के लिए अहम बताते हुए अध्यक्ष उमेश प्रताप ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और लिखित संविधान जिन उद्देश्यों के साथ बनाया और लागू किया गया, बतौर भारतीय नागरिक उन उद्देश्यों को पूरा करना हमारा दायित्व है |