हज़ारीबाग: हजारीबाग में उत्पाद विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेक पोस्ट पर झारखंड बिहार के बॉर्डर पर रोशन फैमिली ढाबा से अवैध अंग्रेजी शराब 28 पेटी को उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने सोमवार दोपहर 2:00 जप्त किया। जिसमें एक तस्कर राहुल कुमार चौपारण थाना क्षेत्र के नेरी कर्मा निवासी को गिरफ्तार किया गया है। शराब की कीमत 3 लाख बताई जा रही है।