श्योपुर: मुख्य समारोह में कलेक्टर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, परेड की रिहर्सल आयोजित, सीईओ जिपं ने किया अवलोकन
श्योपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह वीर सावरकर स्टेडियम में 26 जनवरी सोमवार को आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर अर्पित वर्मा प्रातः 09 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी क्रम में शनिवार को सुबह 11 बजे सीईओ जिपं सौम्या आनंद, एएसपी प्रवीण भूरिया उपस्थिति में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की फायनल रिहर्सल की गई।