लौरिया: दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन, ट्राई साइकिल व UDID कार्ड के लिए आवेदन शुरू
दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन, ट्राई साइकिल व UDID कार्ड के लिए आवेदन शुरू। दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पश्चिमी चंपारण (बेतिया) के तत्वावधान में आयोजित किया गया।