फरीदपुर: फरीदपुर में अवैध धर्मांतरण कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
बरेली के थाना फरीदपुर पुलिस ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं, बच्चों और युवाओं को प्रलोभन देकर अवैध धर्मांतरण कराने वाले आरोपी लाल जी पुत्र झकड़ी, निवासी मऊ को गिरफ्तार किया है। वह मोहल्ला फर्रखपुर में किराए पर रहकर लोगों को पैसे, नौकरी, मकान और शादी का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराता था।पूरे मामले में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने दी जानकारी।