फरीदपुर: फरीदपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी मिस्त्री को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बरेली। थाना फरीदपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सूचना मिली कि रजा ऑटो सर्विस पर मिस्त्री भूरे खां निवासी फरुखपुर मझौव्वा, चोरी की बाइक काटने की तैयारी में है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया।