फरीदपुर: महिला से छेड़खानी के मामले में फरीदपुर थाने में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रंजिश के चलते एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार दो दिन पहले पड़ोसी सुखपाल सिंह उर्फ सनी अपने चार साथियों के साथ घर में घुसकर मारपीट कर चुके थे।शुक्रवार को जब परिवार की महिला दवा लेने पऊनगला जा रही थी, तो रास्ते में सुखपाल और उसके साथियों ने उसे घेरकर छेड़खानी की।