फरीदपुर: ईसाई प्रचारक पर धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने फरीदपुर थाना क्षेत्र में हिरासत में लिया
बरेली के फरीदपुर में एक ईसाई धर्म प्रचारक पर हिंदू धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है। हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।आरोपी की पहचान मऊ जिले के लालजी के रूप में हुई है, जो फरीदपुर के मोहल्ला फर्रुखपुर में किराए के मकान में रहकर हर रविवार सभा करता था। पुलिस को मौके से ईसाई धर्म से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है।