फरीदपुर: भुता पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में 3 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बरेली के थाना भुता पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के एक गंभीर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 27 मई 2025 को जावेद नामक युवक पर सरिया व डंडों से हमला किया गया था। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उसे घेरकर पीटा और गालियां भी दीं।