कोचस: मैनपुर गांव में झूठे केस में फंसे शिक्षक के समर्थन में दर्जनों जनप्रतिनिधि थाने पहुंचे, भूमि विवाद में दी थी आवेदन
Kochas, Rohtas | Dec 13, 2024 कोचस थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में मारपीट के मामले में एक शिक्षक को विद्यालय में रहने के बावजूद भी आरोपी बना दिया गया है।जिसको लेकर दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि थाना पहुंचकर पीड़ित शिक्षक के निर्दोष करार करने को लेकर जिद पर अड़े रहे ।सुरेंद्र पासवान के द्वारा भूमि विवाद को लेकर मारपीट के मामले में कुल 11 लोगों के नाम दर्ज आरोपी बनाया गया था।