फिरोज़ाबाद: गांव सूरजपुर इलाके में एक मंजिला मकान से गिरकर महिला की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सूरजपुर इलाके 40 वर्षीय मंजू देवी नामक महिला एक मंजिला मकान से गिर गयी। जिसको आनन फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की मानें तो महिला छत से लकड़ी बीन रही थी। इसी दौरान अचानक महिला छत से गिर गयी। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।