फिरोज़ाबाद: मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर ओवर टेक के दौरान कार अनियंत्रित होकर पलटी, मां-बेटी घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बाईपास रोड पर राज्यस्थान भिवाड़ी से सिरसागंज जा रहे कार सवार उस बक्त हादसे का शिकार हो गयी।जब कार ओवर टेक के दौरान ट्रक की साइड लगने से कार रेलिंग तोड़ती हुई सड़क पर पलट गयीं। हादसे में कार सवार माँ बेटी घायल हुई है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कार में चार लोग सवार थे।