फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने पांच घंटे चले अभियान में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर सात वारंटियों को दबोचा
थाना प्रभारी दक्षिण के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने अलग अलग स्थानों से सात वारंटी अभियुक्त दबोच लिए गए। रविवार सुबह पांच बजे तक यह कार्यवाही चली। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम बालकिशन यादव निवासी मुरली नगर, फरजद अली निवासी फारुखी गेट सदर बाजार, धर्मवीर शंखवार निवासी कर्बला गली नम्बर एक, अंकुश निवासी भीमनगर, पप्पू उर्फ रामदास व दो अन्य दबोचे।