फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने नगला भाऊ चौराहा से 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा चैकिंग संदिग्ध वाहन तलाश वांछित अपराधी के दौरान अभियुक्त खजान सिंह पुत्र नंदराम निवासी ग्राम असन थाना नारखी को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रविवार दोपहर एक बजे करीब नगला भाऊ चौराहा से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया। बताया गया एसएसपी के निर्देशन में वारंटियों को लेकर अभियान चलाया गया।