फिरोज़ाबाद: पांच घंटे के अभियान में फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 72 NBW वारण्टी और वांछित गिरफ्तार, एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू, एसआर केसो में वांछित) अभियुक्तों के विरूद्ध 16 अक्टूबर की रात्रि 12.00 बजे से 17 अक्टूबर सुबह पांच बजे तक चलाए गये अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 72 NBW वारंटी, वाँछित अभियुक्तों को विभिन्न थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। बताया गया गिरफ्तार अभियुक्तों को लेकर विधिक कार्यवाही की गई।