एत्मादपुर: महावीर नगर में पड़ोस में रहने वाले युवकों पर युवतियों ने लगाया छेड़-छाड़ का आरोप, भागते समय हवाई फायरिंग करते आरोपी फरार
Etmadpur, Agra | Jul 13, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के महावीर नगर निवासी युवतियों द्वारा पड़ोस के युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। युवतियों टहल रहीं थी, तभी पड़ोस के युवक आये और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। युवतियों ने कहा कै आरोपी हवाई फायर करते हुए फरार हो गये। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है।