गुलाबगंज: शिवराज सिंह और साधना सिंह की शादी की सालगिरह पर गुलाबगंज में 101 विवाह महोत्सव का आयोजन, साधना सिंह कार्यक्रम में पहुंची
मंगलवार को गुलाबगंज में मामा निशुल्क 101 विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राकेश कटारे ने बताया कि आज ही के दिन पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह चौहान की शादी की सालगिरह है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए जिले भर के 101 जोड़ों को यहां विवाह के लिए बुलाया गया था।