प्रतापगढ़: राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और सांसद सीपी जोशी ने दीपेश्वर व बगवास तालाब के जीर्णोद्धार कार्यों का भूमि पूजन किया
शहर के ऐतिहासिक जल स्रोतों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजस्व मंत्री हेमंत मीणा एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने अमृत 2.0 योजना के तहत दीपेश्वर तालाब एवं बगवास तालाब के जीर्णोद्धार कार्यों का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाध