दरभंगा: RPF और GRP की संयुक्त छापेमारी में 36 लीटर विदेशी शराब के साथ पांच पंजाबी गिरफ्तार
दरभंगा रेलवे के RPF एवं GRP के द्वारा जयनगर से अमृतसर जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन में संयुक्त रूप से छापेमारी कर 36 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पांच पंजाब के रहने वाले लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी लोग ट्रेन में अटेंडेंट एवं OBHS का काम करते थे। या जानकारी दरभंगा RPF ने रविवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई। इन सभी को सकरी स्टेशन से पकड़ा गया।