दरभंगा: दरभंगा जिलाधिकारी ने दिघी-गंगा सागर-हराही तालाबों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
दिघी-गंगा सागर-हराही पोखरों को आपस में जोड़ने को लेकर पुल निर्माण निगम द्वारा तीनों परियोजनाओं पर कार्य किया जाना है । इसके लिए दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने उक्त तालाबों का भौतिक निरीक्षण किये। यह जानकारी जिला जनसंपर्क के द्वारा रविवार को दोपहर 3:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।