दरभंगा: बिहार सरकार के मंत्री और नकली दवा कंपनी के मालिक के खिलाफ भाकपा (माले) का नागरिक मार्च
नकली दवा बनाने वाले कंपनी के मालिक बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर रविवार को दोपहर 3.30 बजे भाकपा(माले) के द्वारा नागरिक मार्च निकाला गया। नागरिक मार्च पोलो मैदान से निकलकर समाहरणालय होते हुए, लहेरियासराय टावर होते हुए लोहिया चौक होते हुए टावर पर आकर सभा में तब्दील हो गया। जहां कई लोगों ने अपने विचार विचार रखे।