दरभंगा: बिहार सरकार के राजस्व मंत्री ने दरभंगा के वार्ड 37 और 40 में विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने शहर के वार्ड 37 व 40 मे विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। वार्ड 40 के सैदनगर अभंडा में मंत्री श्री सरावगी ने अपने ऐच्छिक कोष से सत्यप्रकाश झा के घर से आशुतोष कुमार के घर तक निर्मित पथ सह नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यह जानकारी रविवार की शाम 4.30 बजे दी।