दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मन की बात का किया सीधा प्रसारण, सांसद की उपस्थिति मौजूद लोगों ने सुनी पीएम के मन की बात
दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई), जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत कार्यरत है। रविवार को 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सीधा प्रसारण कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम में दरभंगा के सांसद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे जिन्होंने पीएम के मन बात को सुना।