इस्लामपुर: खुदागंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत
इस्लामपुर-राजगीर सड़क मार्ग पर खोदागंज थाना क्षेत्र के पनहर गांव के समीप पुरानी पेट्रोल पंप के पास दो अनियंत्रित बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।