टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने रचा कीर्तिमान, सीएम हेल्पलाइन निराकरण में लगातार सातवीं बार प्रदेश में प्रथम
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी थाना एवं चौकी प्रभारी को शिकायतों की सीध्र और संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए गए। इसी अनुशासित कार्यप्रणाली और टीम वर्क ने टीकमगढ़ पुलिस को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाया। पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में केक काटकर सफलता का जश्न मनाया गया।