देवास। वर्षों के इंतज़ार के बाद देवास पुलिस परिवार के लिए खुशियों की सौगात आई है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर पुलिस विभाग में लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी मिलने के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।
देवास जिले में लंबे समय तक थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं देने वाले चार निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) को एसडीओपी (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, एक उप निरीक्षक (एसआई) को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) बनाया गया है।
इसके साथ ही जिले के 200 से अधिक कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को स्थायी प्रधान आरक्षक बनाया गया है, जबकि करीब दो दर्जन कार्यवाहक निरीक्षकों को भी स्थायी निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। लंबे समय से इस निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए यह पल गर्व, सम्मान और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत लेकर आया।
पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने स्वयं अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उनका सम्मान किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसपी पुनीत गहलोत ने कहा कि पदोन्नति केवल पद बदलने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों के विस्तार का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
पुलिस विभाग का मानना है कि यह पदोन्नति न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाएगी, बल्कि बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा को भी नई दिशा देगी।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad @avantikauniversity
@neweraschooldewas
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewas