देवास पुलिस के 6 अधिकारियों को पदोन्नति, एसपी पुनीत गेहलोद ने दी बधाई और शुभकामनाएं
देवास। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत देवास पुलिस के छह अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी और जनसेवा की भावना से निर्वहन करने का संदेश दिया।
मध्यप्रदेश शासन की पदोन्नति सूची में देवास पुलिस के अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ निभाते हुए देवास पुलिस की कार्यकुशलता और जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे।
पदोन्नत अधिकारी:
उप पुलिस अधीक्षक (DSP):
• श्याम चंद्र शर्मा
• सुनीता कटारा
• मनोज कुमार सिंह
निरीक्षक (TI):
• जीवन भिण्डोरे
रिजर्व इंस्पेक्टर (RI):
• राहुल चंदेले
• गोविंद सिंह गौड़
देवास पुलिस परिवार ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
#Dewas #DewasPolice #Promotion #MadhyaPradesh #TIMESMP
Dewas Nagar, Dewas | Jul 15, 2026