चंदवासा धर्मराजेश्वर में लगने वाले तीन दिवसीय मेले को लेकर बताया गया।कि यह मेला महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 3 दिनों तक लगाया जाता है। इस मेले को लेकर चंदवासा ग्राम पंचायत समिति के द्वारा इसकी देखरेख की जाती है। वहीं मेले को लेकर प्रशासनिक अमले ने जाकर मौके का मुआयना किया। यह मेला प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के पर्व पर लगाया जाता है। इससे काफी मान्यताएं जुड़ी है।