उज्जैन में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद एकछात्रा ने एक विषय में पूरक आने से तनाव में आकर मक्सीरोड ब्रिज से छलांग लगा दी। घटना में छात्रा गंभीर रूप सेघायल हो गई, जिसका इलाज एक निर्जी अस्पताल में चलरहा है। यह घटना बुधवार को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने केबाद सामने आई।