मनिका: बिजरा गांव में शिक्षा मंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम का ग्रामीणों ने किया विरोध, लगाए वापस जाओ के नारे
Manika, Latehar | Oct 13, 2024 लातेहार के हेरहंज प्रखंड अंतर्गर्त चीरु पंचायत के बिजरा गांव मे रविवार की शाम लगभग 5 बजे एक सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम मे पहुंचे लातेहार विधायक सह राज्य के शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.ग्रामीण बिजरा गांव मे शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मंत्री को देखते ही आक्रोशित हो गए.