ग्राम मगराज में सास ने बहू के साथ की मारपीट, पीड़िता ने अमरपाटन थाने में शिकायत कराई दर्ज
अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मगराज में बिना किसी बात के सास सावित्री बुनकर ने गाली गलौच करते हुए बहु संजू बुनकर की दुकान पर जाकर मारपीट करदी।बहु मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुँची।जहाँ पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए CHC भेजा था।जहाँ से मेडिकल के बाद पीड़िता को डॉ ने ईलाज दिया और ईलाज बाद छुट्टी दे दी।