करतला: जुनवानी पंचायत सचिव पर शिकायतों का अंबार, 4 महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जांच रिपोर्ट कहां अटकी
Kartala, Korba | Jul 10, 2026 कोरबा जिले की ग्राम पंचायत जुनवानी में पंचायत सचिव लखन लाल जायसवाल पर लगे आरोपों का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। चार महीने में कई शिकायतें और जांच के निर्देश जारी होने के बावजूद अब तक कार्रवाई की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। 9 मार्च 2026 को सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से सचिव के स्थानांतरण की मांग की थी। आरोप लगाया गया कि सचिव की लापरवाही से जन