वारासिवनी: आशा बिसेन के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक गूंजे जयकारे; विधायक, पूर्व विधायक, नपा अध्यक्ष शामिल
नगर के वार्ड क्रमांक 11 स्थित हैदराबाद मोहल्ले में महिला मंडल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में देवी जागरण आयोजित हुआ। गायिका आशा बिसेन एवं उनके ग्रुप ने माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विधायक विवेक पटेल, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल और नगर पालिका अध्यक्ष सरिता मनोज दांदरे उपस्थित रहे। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे।