आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां में करंट लगने से बालक की मौत, परिवार में छाया मातम
चौसा थाना क्षेत्र का 11 वर्षीय बालक अपनी बहन के साथ उसके ससुराल आलमनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां गांव पहुंचा था जहां फ्रिज में प्लग लगाने के दौरान करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना लगभग 3:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा है।