बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के सैदपुर हाकिस में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सैदपुर हाकिस में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेहरमी से पीटा गया है।जिसमें उसे गंभीर चोटे आई हैं।जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से कि है पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।