बरेली: किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट
किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में दबंगों द्वारा एक महिला के साथ जमकर मारपीट की गई है।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अंजलि पत्नी प्रदीप निवासी अशरफ खां छावनी थाना प्रेम नगर की रहने वाली है।