बरेली: सेंट मारिया स्कूल के पास बाइक और टेंपो की टक्कर, एक की मौत
कैंट स्थित सेंट मारिया स्कूल के पास रविवार देर शाम टेंपो और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुभाषनगर क्षेत्र के पटेल बिहार निवासी आकाश (25) पुत्र विजय गोस्वामी कल रविवार देर शाम रोहित के साथ बाइक से घूमने कैंट गए थे।